Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चंडीगढ़ मेयर चुनाव-क्रॉस वोटिंग में BJP की हरप्रीत कौर जीतीं:16 पार्षदों का समर्थन था, 19 वोट मिले; AAP-कांग्रेस गठबंधन के पास 20 वोट थे

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है. 16 पार्षद होने के बावजूद बीजेपी को वोटिंग में 19 मत मिले. सीनियर डिप्टी मेयर का पोस्ट कांग्रेस के खाते में चला गया है. बताया जा रहा है तीन वोटों की क्रॉस वोटिंग हुई है.

मेयर चुनाव में बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला बाजी मार लिया है. वहीं, ताजा खबर आ रही है कि सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा जमा लिया है.  कांग्रेस के उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने बीजेपी की उम्मीदवार बिमला दुबे को हरा दिया है. वहीं, मेयर चुनाव में वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी को 19 वोट, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मात्र 16 वोट वोट मिले. आपको बता दें कि चंडीगढ़ में भाजपा के पास मात्र 16 तो आम आदमी पार्टी के 13 तो कांग्रेस के 6 पार्षद और एक सांसद थे. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग से ही भाजपा ने चुनाव में खेला कर दिया.

मेयर चुनाव गुरुवार को 11 बजे मतदान शुरू हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के पूर्व जज को स्वतंत्र पर्वेक्षक नियुक्त किया था. वहीं, पिछली गलती न दोहराई जाए, इसके लिए चुनाव की वीडियोग्राफी करने का आदेश दिया था. ऐसे में इस बार यूटी और एमसी अधिकारियों ने गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए व्यापक निगरानी के इंतजाम किए हैं. इसके तहत एमसी बिल्डिंग के अंदर और बाहर के इलाकों को कवर किया जाएगा. बता दें कि इस बार 35 निर्वाचित पार्षद और शहर के सांसद अगले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे. बता दें कि इस साल मेयर पद महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है. इस चुनाव में एक बार फिर बीजेपी और आप-कांग्रेस गठबंधन के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.

मेयर चुनाव में भाजपा के पास सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। वहीं, AAP के 13 और कांग्रेस के 6 के अलावा एक सांसद मनीष तिवारी समेत 20 वोट थे। AAP+कांग्रेस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत था। इसके बावजूद उनकी उम्मीदवार हार गई।

मेयर चुनाव के नतीजे से साफ है कि यहां AAP-कांग्रेस गठबंधन के 3 वोट भाजपा के पक्ष में हुए हैं। वहीं, दिल्ली चुनाव से पहले AAP के लिए यह बड़ा झटका है। पिछले एक साल के टर्म में यहां AAP के कुलदीप कुमार टीटा मेयर थे, लेकिन अब भाजपा ने उनसे चंडीगढ़ निगम की सत्ता छीन ली है।

चंडीगढ़ में मेयर पद बीजेपी की बड़ी जीत.  AAP-कांग्रेस गठबंधन को मिले मात्र 17 वोट, 19 वोट के साथ बीजेपी ने जीत दर्ज की.

चुनाव के मद्देनजर नगर निगम ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं. निगम की तरफ से विद्युत विभाग को लगातार वीडियोग्राफी, बिजली आपूर्ति प्रबंधन और पूरे असेंबली हॉल को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए थे

Exit mobile version