हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बना रहेगा। खट्टर ने आज पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित होने के बाद यह बयान दिया, जिसमें चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को हस्तांतरित करने मांग की गई है।

खट्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधाना रहेगा। दोनों राज्यों के पास चर्चा के लिये चंडीगढ़ के अलावा कई अन्य मुद्दे हैं।’
उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने के केंद्र सरकार के कदम की भी सराहना की और पंजाब सरकार पर इस मुद्दे को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों की मांगों और हितों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!