Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 4 दिन बारिश के आसार:40KM स्पीड से चलेंगी हवाएं; 19 से 20 तक 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

हरियाणा में फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सूबे में 4 दिन बारिश के आसार जताए हैं। 19 फरवरी यानी कल से 20 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने के भी आसार हैं।

इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 19 से 20 फरवरी को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में तेज हवा व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 19 को झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद में ओलावृष्टि व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में इन दिनों लगातार धूप रहने के कारण 24 घंटे के दौरान महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। इसके फरीदाबाद में 27.3, सिरसा में दिन का तापमान 27.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रेवाड़ी और हिसार का 26.3, मेवात का 26.0 अधिकतम पारा पहुंच गया।

हरियाणा में बदले मौसम से ठंड बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फवारी का असर भी मैदानी भागों में दिखाई देगा। ऐसे में फरवरी के अंत तक रात को ठंडक बने रहने के आसार हैं। वहीं, अभी हरियाणा में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर चल रहा है, लेकिन आज कुछ जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं, इस कारण से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

अभी अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। इस कारण से लोगों को फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास हो रहा है।

Exit mobile version