हरियाणा में आज (शुक्रवार को) 6 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारत मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, आगामी 3 दिनों तक हरियाणा में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।

वहीं, कल यानी शनिवार से मानसून की भी वापसी हो जाएगी। इस मानसून सीजन प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। हालांकि बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

हिमाचल के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का पानी डेंजर लेवल के पास पहुंच गया था। हालांकि अब वाटर लेवल करीब 10 हजार क्यूसेक घट गया है। सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक नदी में 7 हजार 496 क्यूसेक पानी बह रहा है।

गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 36.9 डिग्री तक दर्ज किया गया।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, शुक्रवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में कुछ एरिया में हल्की बारिश की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!