Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 4 जिलों में बारिश के आसार; 30-40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, 12 से फिर एक्टिव होगा मानसून

हरियाणा में हवा की दिशा बदलने से मानसून सुस्त पड़ गया है। मंगलवार को प्रदेश के 4 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। जबकि अन्य जिलों में अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में गरज/बिजली चमकने/अचानक तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी 18 जिलों में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे हवा में मौजूद नमी उमस को बढ़ाने का काम करेगी।

दिन का तापमान बढ़ेगा तो रात का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना के चलते उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इसका कारण हवाओं की दिशा में बदलाव है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 जुलाई तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

Exit mobile version