Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 3 जिलों में बारिश के आसार:40 KMPH से चलेंगी हवाएं, 4 जिलों का तापमान 35 के पार, सिरसा रहा सबसे गर्म

हरियाणा में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम बदलेगा। जिसके तहत गरज-चमक के साथ बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 11 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आंशिक बादल छाने, बीच-बीच में हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। लेकिन 10 मई की देर रात के बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 11 मई से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। वहीं 9 मई को प्रदेश के 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना है।

वहीं 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है औन हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी व चरखी दादरी जिले में मौसम ड्राई रहेगा

Exit mobile version