Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 13 जिलों में बारिश के आसार:2 दिन तेज हवाओं का अलर्ट, 11 को पूरे राज्य में बारिश होगी, अंबाला सबसे गर्म

हरियाणा के विभिन्न जिलों में अगले चार दिन (9 मई से 12 मई तक) बारिश की संभावना है। आज यानि शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसका असर गुरुवार को भी देखने को मिला। जिसके चलते प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहा। अंबाला प्रदेश का सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इसके तहत 5 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

12 मई को कुरुक्षेत्र में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। 15 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 मई को खराब मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, इसलिए पूरे हरियाणा को ग्रीन जोन में रखा गया है। इधर, 10 मई को 16 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है

और गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 11 मई को भी 16 जिलों में मौसम बदलेगा और बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 12 मई को पूरे हरियाणा में मौसम साफ रहेगा।

Exit mobile version