Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में तेज हवाएं और बारिश की संभावना,औसत AQI 160 पार, 19 फरवरी से बदलेगा मौसम

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन (17 और 18 फरवरी) तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार 16 फरवरी को हरियाणा में हिसार जिला सबसे गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसमें 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोनीपत प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। जहां तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। क्योंकि बारिश और नमी से फसलों पर असर पड़ सकता है। खास तौर पर गेहूं, सरसों और चने की फसलों को इस मौसम में खास देखभाल की जरूरत होती है।

इसके अलावा, प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिससे दृश्यता कम हो सकती है। इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version