Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

18 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच में फिर से बादल छाने की संभावना :मंडी में गेहूं लाकर रखने वाले किसानों की चिंता बढ़ी ;वीकेंड पर 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा

मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। कभी बादल तो कभी तेज धूप के चलते किसानों की धड़कने ऊपर-नीचे हो रही है। अब आ रहे शनिवार और रविवार को तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। अभी से गर्मी तेज रूख दिखाने लगी है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री तक रहा।

इसके चलते गर्मी का अहसास ज्यादा झेला गया। अब आने वाले दो दिन पारा 40 डिग्री से ऊपर बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 18 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच में फिर से बादल छाने की संभावना बनी है। कुछ जगह पर गरज व चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। ऐसे में फसल कटाई में जुटे और मंडी में गेहूं लाकर रखने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Exit mobile version