Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गंदगी फैलाने व डस्टबिन न रखने वालों के किए चालान, सफाई व स्वच्छता की जागरूकता अभियान निरंतर जारी:-डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।


नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम, रोहतक द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाये जा रहे है। आज नगर निगम द्वारा वार्ड नं0 6 व वार्ड नं0 07 में वार्ड सदस्य नीरा भटनागर व कपिल नागपाल की उपस्थित में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिस दौरान सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलो से गंदगी को हटवाया गया। नगर निगम द्वारा जनभागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाये जायेंगें।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा वार्डो में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिको को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर निगम की गाड़ी में अलग-अलग देने बारे प्रेरित कर रही है। नागरिको को डस्टबीन के प्रयोग करने बारे अपील की जा रही है ताकि कूड़ा इधर-उधर न फैका जाये। नागरिको से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने व अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने बारे अपील की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता व जागरूकता अभियान के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालो पर भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम की टीमें निरंतर फिल्ड में कार्य कर रही है तथा गंदगी फैलाने वालो व डस्टबीन न रखने वालो के चालान किए जा रहे है। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा 30 चालान 5400 रूपये के किए गए जिसमें 29 चालान 4900 रूपये के गंदगी फैलाने व डस्टबीन न रखने वालो व 1 चालान 500 रूपये का सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले का किया गया। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version