Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिंगल यूज/प्रतिबंद्वित प्लास्टिक बेचने व गंदगी फैलाने वालो के किए गए चालान:- नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह

रोहतक, के नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व में अपील की गई थी कि गंदगी न फैलाये अन्यथा नगर निगम की टीम द्वारा चालान किए जायेगें।

सफाई शाखा के अधिकारियो को भी निर्देश दिए गए थे कि गंदगी फैलाने वालो के चालान किए जाये। आज नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान किए गए। नगर निगम की टीम द्वारा 2 चालान गंदगी फैलाने वालो के 2000 रूपये व 4 चालान सिंगल यूज/प्रतिबंद्वित प्लास्टिक बेचने वालो के 4000 रूपये के किए गए। नगर निगम की टीमें शहर में निरंतर निरीक्षण करेंगी तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान करेंगी।

इसके अतिरिक्त सफाई शाखा के अधिकारियो को निर्देश दिए गए है कि वे निरंतर शहर में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था में सुधार करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्गो की सफाई के लिए इस्तेमाल की जा रही मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनो के कार्य की भी निगरानी की जा रही है तथा इस बारे निर्देश दिए गए कि स्वीपिंग मशीनो को रात के समय ज्यादा से ज्याद इस्तेमाल में लाया जायेगा ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बाधित न हो सके।


आमजन से पुनः अपील है कि नगर निगम, रोहतक का स्वच्छता के कार्य में सहयोग करें तथा गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी को दें। अपने घरो, दुकानो, संस्थानो, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, होटल/रैस्टोरेंट, हस्पताल, पैट्रोल पम्प, शॉपिंग काम्पलैक्स, रेहड़ी/फड़ी आदि से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने हेतु डस्टबीन अवश्य रखे। C&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) को सड़क के किनारे, खाली प्लाटों अथवा इधर-उधर C&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) न डाले तथा इसे केवल नगर निगम द्वारा चिन्हत स्थल जेल रोड़, गांव सुनारियां पर डाले।

Exit mobile version