Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुष्यंत चौटाला की चलाई बाइक का चालान:पूर्व डिप्टी CM ने निकाली थी रैली, 2 हजार जुर्माना; हेलमेट पूछने पर ना कहा

फरीदाबाद में पुलिस ने जजपा नेता पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के बिना हेलमेट ड्राइविंग पर उनकी चलाई बाइक का चालान काट दिया। दुष्यंत ने एक बाइक रैली के दौरान यह बाइक चलाई थी।

हालांकि ये बाइक दुष्यंत चौटाला नहीं बल्कि उनके समर्थक के नाम पर है। पुलिस ने जो चालान रसीद जारी की है, उसमें दुष्यंत चौटाला बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके चेहरे को पुलिस ने धुंधला कर दिया है।

पुलिस जांच के मुताबिक पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जो लाल रंग की बुलेट बाइक चलाई थी, वह रियासत अली के नाम पर रजिस्टर्ड है। चूंकि इस पर दुष्यंत चौटाला और उनके पीछे एक और व्यक्ति बिना हेलमेट के बैठे हुए थे तो उनका 2 हजार का चालान काटा गया है।

खास बात यह है कि बाइक रैली का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जब दुष्यंत चौटाला को पीछे से हेलमेट के बारे में कहा गया तो उन्होंने सिर हिलाकर ना कर दिया।

Exit mobile version