सरकार की वायदा खिलाफी के विरुद्ध 24 जनवरी को रोडवेज कर्मचारी करेंगे चक्का जाम करेंगे।
रोहतक,, रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की मिनी हाऊस की बैठक रोडवेज भवन रोहतक में राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल की अध्यक्षता में संम्पन हुई।संचालन जयबीर घणघस राज्य महासचिव ने किया।

राज्य प्रधान ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सांझे मोर्चे की परिवहन मन्त्रि व उच्च के साथ चार दौर की बातचीत हो चुक्की हैं।मिटिंग मे कर्मचारियों की मांगों को सरकार जायज मानती।जिन्हें शीघ्र लागू करने का अस्वाशन देती रही हैं।परंतु मानी गई मांगो के परिपत्र जारी नही करती। सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ सांझे मोर्चे के आह्वान पर होने वाली 24 जनवरी 2024 की सांकेतिक हड़ताल में भाग लेने की अपिल।

मुख्य मांगो में हिट एंड रन भारतीय न्याय सहिता काले कानून को तुरंत वापिस लिया जाए,265 मार्गो पर असिमत परमिट पॉलिसी को वापिस लेकर रोडवेज बेड़े में नई बसे खरीदी जाए,परिचालक,चालक, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर की जाए,देय अवकाश कटौती पत्र वापिस लिया जाए,2016 में भर्ती हुए चालको सहित दादरी डिपो के 52 हेल्परो को पॉलिसी बना कर पक्का किया जाए,2002 में भर्ती हुए चालको को नियुक्ति से पक्का करके इन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए,28/10/2005 से पहले भर्ती प्रकिया के तहत भर्ती होने वाले कर्मचारियों को सरकार के आदेशों अनुसार पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए,ग्रुप D के कर्मचारियों को कॉमन कडर से बहार करके तकनीकी पदों पर प्रमोशन की जाए,बकाया कई वर्षों के बोनस का भुगतान किया जाए,तकनीकि वेतनमान से वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतन मान दिया जाए।

राज्य प्रधान ग्रेवाल ने सरकार को स्पस्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते मानी गई मांगो के परिपत्र जारी करे अन्यथा सांकेतिक को आगे भी बढ़ाया जा सकता हैं। बैठक में रणबीर गहलोत, कृष्ण रवीश, फूल कुमार,दिलबाग मलिक,दीपक बल्हारा,जयपाल चौहान,अमित शर्मा, सुरेश नेहरा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
