22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड़्डा ने वार्ड 5 के अंतर्गत आने वाले गाँवो बसंतपुर,नसीरपुर में हवन किया।उन्होंने कहा कि बड़े त्याग और संतो की तपस्या के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
मंजू हुड़्डा ने बताया कि वार्ड 5 के अंतर्गत गाँवों में मक्र सक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य और अयोध्या में श्री राम मंदिर की पूजा स्वरूप हवन करवाया।चेयरपर्सन ने राम मंदिर निर्माण होने का श्रेय देश के साधु- संतों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।उन्होंने बताया कि हर गाँव में युवा,बुजुर्ग,महिलाओं ने हवन में बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रशाद भी ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने चेयरपर्सन मंजू हुड़्डा और उनके पति समाजसेवी राजेश हुड़्डा के इस धार्मिक कार्य की सराहना भी की।मंजू हुड़्डा ने सभी क्षेत्रवासियो को मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
