हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने देर रात सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का रिजल्ट जारी कर दिया। आयोग ने 71 हजार 830 पन्नों में 3 लाख 59 हजार 146 अभ्यर्थियों के नाम सार्वजनिक किए हैं। रिजल्ट में अभ्यर्थियों को सामाजिक-आर्थिक आधार पर दिए गए पांच अंकों को भी सार्वजनिक किया गया है। इसके बाद अब थर्ड क्लास के 32 हजार पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का रास्ता भी साफ हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने सीईटी की परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर देख सकते हैंI हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट से हरियाणा टीईटी 2023 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉग इन आईडी का इस्तेमाल करना होगा।
HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि CET का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बाद में अगर सत्यापन में सामाजिक-आर्थिक आरक्षण का दावा गलत पाया जाता है तो नियुक्ति को रद्द कर दिया जाएगा।इसके साथ ही अभ्यर्थी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। वह भविष्य में किसी भी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। साथ ही आयोग उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी करेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 15 जुलाई के बाद एग्जाम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोग एग्जाम का शेड्यूल भी जारी कर देगा।इससे पहले HSSC ने 12 ग्रुपों के पदों के लिए 24 और 25 जून की परीक्षा डेट निर्धारित की थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इन्हें टाल दिया गया था। इसके बाद 1 और 2 जुलाई की डेट निर्धारित की गई थी, लेकिन वह भी स्थगित हो गई थी।
HSSC के चेयरमैन ने दावा किया है कि अभ्यर्थियों की अधूरी क्वालिफिकेशन के कारण परीक्षा टल गई है। उन्होंने कहा है कि फॉर्म भरने के दौरान आई कमियों को दूर करने के लिए आयोग की और से समय दिया गया है। 15 जुलाई के बाद एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि इसके अलावा एचएसएससी की और से पहले CET का परीक्षा परिणाम सार्वजनिक नहीं किया गया था।अब हमने परिणाम को भी सार्वजनिक कर दिया है ताकि सभी लोग इस पूरे परिणाम को देख सकें और बाद में उसके ऊपर सवाल न उठाया जाएं।

