Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CET 2025 के आवेदन की बढ़ाई गई अवधि… ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तारीख भी बढ़ी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी के लिए 29 मई की रात 11.59 बजे से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला था। 12 जून वीरवार की रात तक आवेदन होने थे। सरल पोर्टल पर प्रमाण-पत्र बनवाने में तकनीकी समस्याएं लगातार बनी हुई थीं। इससे परेशान आवेदक लगातार सीईटी के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विपक्षी दलों के नेता भी तिथि बढ़वाने की मांग कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने वीरवार देर रात बयान जारी करके आवेदन की तारीख 14 जून तक बढ़ाने के निर्णय की जानकारी दी है। आवेदकों का कहना है कि वीरवार रात भी उन्हें सीईटी के आवेदन को लेकर तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड भी देरी से आए। वहीं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बयान जारी करके अभ्यर्थियों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

यह तिथि वृद्धि अंतिम है, और इसके बाद कोई भी आगे बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों से आग्रह है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान अवश्य सुनिश्चित करें।

Exit mobile version