Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केंद्र सरकार कानून वापस ले – अगर किसानों पर आंच आई तो मैं गला काटकर दे दूंगा।

पंजाब का पहला दलित मुख्यमंत्री बनने के बाद CM चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गए। पंजाब भवन में चन्नी ने कृषि सुधार कानून का दांव खेल दिया है। चन्नी ने कहा कि पंजाब कृषि आधारित राज्य है। केंद्र सरकार कानून वापस ले। अगर किसानों पर आंच आई तो मैं गला काटकर दे दूंगा। CM बनाने के लिए पार्टी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को क्रांतिकारी नेता बताया। चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के काम की तारीफ की। उन्हें पंजाब के पानी का रखवाला भी कहा।

चन्नी की कॉन्फ्रेंस में नवजोत सिद्धू का दबदबा दिखा। सिद्धू चन्नी के बगल में बैठे थे। उसके बाद डिप्टी CM की शपथ लेने वाले ओपी सोनी नजर आए। चन्नी जब-जब भावुक हुए तो सिद्धू कभी उनकी पीठ थपथपाते रहे तो कभी हाथ पकड़ते रहे। चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस सिद्धू स्टाइल में ही खत्म की। अपनी बात कह दी, लेकिन किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

CM चरणजीत चन्नी की कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

कांग्रेस भवन को बताया मंदिर, बोले- मेरा बिस्तर कार में लगा
CM चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब में आज से कांग्रेस का राज है। मैं भी एक साधारण वर्कर हूं। जिसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया गया। मेरे लिए कांग्रेस भवन मंदिर है। मेरा बिस्तर कार में लगा है। सुबह 4 बजे निकल जाता हूं।

CM चन्नी ने कहा कि मैं ऑफिस में रहूंगा। वहां मुझसे कोई भी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अब सेक्रेटरी भी हफ्ते में दो दिन लोगों से मिलेंगे। यह मुलाकात सेक्रेटेरिएट में नहीं होगी, क्योंकि यहां पास बनवाने का झंझट है। उन्होंने कहा कि यह नहीं चलेगा कि DC अंदर चाय पिएं और जनता बाहर खड़ी रहे। बेरोकटोक मिलने के लिए उनका टाइम फिक्स करेंगे।

Exit mobile version