Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

डी0 ए0 वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा के तत्वाधान में वेद प्रचार सप्ताह के अंर्तगत डी0 ए0 वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल,सोनीपत में वेद प्रचार सप्ताह एवं जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया।स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से सम्बंधित गतिविधियों में भाग लिया।

हमारे नन्हे -मुन्ने बाल-गोपाल की वेशभूषा में विद्यालय आए। बच्चों ने श्री कृष्ण के बल-जीवन की लीलाओं को अपने नाटक के द्वारा प्रस्तुत किया और अनेक गीतों पर लघु नाट्य मंचन एवं नृत्य प्रस्तुत किए। वेद प्रचार सप्ताह को जोड़ते हुए चारों वेदों का सार बताया गया एवं श्लोकौच्चारण भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ‘श्री अरुण वर्मा जी’ ने आर्य प्रादेशिक सभा के बारे में जागृत करते हुए बताया कि हम सब वेद प्रचार सप्ताह मना रहे हैं,जिसके अन्तर्गत हमे वेदों का अधिक से अधिक प्रचार करना होगा,वेदों का यह ज्ञान दूर-दूर तक फैलाना होगा।इसके साथ-साथ उन्होने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भी बताया कि-‘श्री कृष्ण’ के जीवन से प्रेरणा लेकर ‘श्रीमदभगवदगीता’ में उल्लिखित बातों पर गौर कर हमेशा सही का साथ देना चाहिए।

Exit mobile version