Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CBSE Result 2022: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करे चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं। लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है। 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं, 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। तान्या सिंह, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद तान्या के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।


12वीं रिजल्ट के हाईलाइट्स

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है।

इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

Exit mobile version