सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में परीक्षा को अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। उम्मीद है कि सोमवार तक सीबीएसई टर्म-2 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो जाएं। सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई के अनुसार, इस साल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की हैं। यह फैसला कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लिया गया था। बोर्ड ने तय किया था कि अगर किसी भी वजह से टर्म-2 परीक्षा नहीं हो पाई तो टर्म-1 रिजल्ट के आधार पर मार्कशीट तैयार की जाएगी।

वहीं नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भी बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में करवाने की पहल की गई है। टर्म-1 की परीक्षा दिसंबर 2021 में हो गई थी। अब टर्म-2 की परीक्षा होगी और दोनों परीक्षाओं में मार्कशीट के आधार पर फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा तो विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
– सीबीएसई टर्म-2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
– रोल नंबर और नाम जैसी पर्सनल डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
– स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डिसप्ले हो जाएगा।
– एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!