CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजामों की तैयारी कर रहा है। इस साल बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड होने की संभावना बताई जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि फर्जी छात्रों की पहचान आसानी से की जा सके। वहीं कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने से टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर भी करवाई जा सकती हैं।

छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड उनके स्कूल से मिलेंगे। स्कूल प्रिंसिपल के लिए सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया जा चुका है। वहीं बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर आयोजित करवाने की संभावनाएं जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि सीबीएसई ने कहा था कि बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर नहीं होंगी। सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा अगले मंगलवार से यानी 26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

संभावना है कि सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र हित में अगले एक-दो दिनों में बड़ा ऐलान कर सकता है। देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए बोर्ड 10वीं, 12वीं टर्म-2 परीक्षा होम सेंटरों पर लिए जाने की घोषणा हो सकती है। दिल्ली, एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, यूपी में बड़ी संख्या में छात्रों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बोर्ड अपने आला अधिकारियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ हालात पर नजदीकी नजर बनाए हुए हैं।

स्कूलों में कोविड-19 मामलों के बढ़ने के साथ कई माता-पिता और शिक्षक अपने बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अधिक चिंतित हो गए हैं। ऐसे समय में जब बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के सिर पर हैं। कई लोगों के लिए कोविड-19 के बढ़ते मामले अधिक चिंताजनक हो गए हैं। छात्रों और उनके माता-पिता ने ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मांग की है कि इस साल बोर्ड परीक्षा होम सेंटरों में होनी चाहिए।

सीबीएसई पानीपत जिला को-ऑर्डिनेटर विनीता तोमर का कहना है कि सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के कड़े कदम उठाए गए हैं। एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड संभव है। टर्म-1 की परीक्षा में होम सेंटर पर परीक्षा होने से गड़बड़ी के आरोप लगे थे। ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर आयोजित होने की संभावना बहुत कम है। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!