Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CBSE Board 10th Result 2025: 12वीं के बाद सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी: हरियाणा का देश भर में 10वां, 8वां स्थान; ऐसे करें चेक..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। पंचकूला रीजन को 12वीं में 91.17% स्टूडेंट पास हुए। इसके दो घंटे बाद बोर्ड की ओर से 10वीं का भी रिजल्ट घोषित कर दिया गया। हरियाणा का 12वीं में 91.17% परसेंटेज के साथ देश में हरियाणा को आठवां स्थान मिला। वहीं हाईस्कूल में 92.77 प्रतिशत के साथ देश भर में दसवां स्थान मिला। रिजल्ट CBSE की 4 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। इन पर 5 सिंपल स्टेप्स फॉलो कर परिणाम देखा जा सकता है।

इन वेबसाइट्स के अलावा कुछ और जगहों पर भी परिणाम देखने की सुविधा मौजूद है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ता है, जिससे रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है। इसके लिए बोर्ड ने अपनी 4 वेबसाइटों के अलावा अन्य वेबसाइटों पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है।

CBSE ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रोसेस में बदलाव किया है। इस साल स्टूडेंट्स पहले जांची हुई आंसरशीट की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकेंगे और दूसरे चरण में मार्क्स वेरिफिकेशन या रि-चेकिंग या दोनों करा सकेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने 2 मई को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए थे।

वर्तमान प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को पहले चरण में अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता था। दूसरे चरण में जांची उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने और तीसरे चरण में वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करता है। इस प्रणाली में पहले चरण के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र हो जाता है।

इस साल बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया के क्रम को बदल दिया है। नई प्रणाली के लागू होने से विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन से पहले अपनी जांची उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे और उत्तरपुस्तिका में उन्हें दिए गए अंकों, विशिष्ट टिप्पणियों और की गई किसी भी त्रुटि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद भी उसे जरूरी लगे तो वह अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए आवेदन कर सकता है।

ऐसे चेक करे रिजल्ट

CBSE 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है। 2025 के रिजल्ट में कुल 91.64 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लड़कों का पास परसेंटेज 85.70 रहा। इस हिसाब से 5.94 प्रतिशत ज्यादा लड़कियां पास हुईं। वहीं, ट्रांसजेंडर्स का रिजल्ट सौ फीसदी आया है। जबकि, 2024 में भी 12वीं में 91.52 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। तब भी 85.12 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, ट्रांसजेंडर्स का परसेंटेज 50 था। बता दें कि CBSE 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल तक हुई थीं।

सीबीएसई का नोटिफिकेशन…

Exit mobile version