केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2021 अब जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट की आधिकारिक तारीख 20 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, थोड़ी देरी की संभावना है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम इस सप्ताह कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बीच, एक सवाल लगातार उठ रहा है कि छात्र सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट cbseresults.nic.in पर बिना रोल नंबर के ऑनलाइन कैसे देख पाएंगे? इस सवाल को लेकर कई तरह के जवाब सामने आ रहे हैं।

दरअसल, सीबीएसई के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाते हैं और छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण जो उनके प्रवेश पत्र पर अंकित होते हैं, का उपयोग करके परिणाम देखने हैं। प्रवेश पत्र बोर्ड परीक्षा से पूर्व बोर्ड द्वारा जारी किए जाते हैं और संबंधित स्कूलों द्वारा एक या दो महीने में छात्रों के साथ साझा किए जाते हैं। हालांकि, इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने से पहले रद्द कर दिया गया था। ऐसे में छात्रों को रोल नंबर का आवंटन नहीं हो पाया था। कमोबेश कुछ ऐसी ही स्थिति 12वीं के छात्रों की भी है। 

बिना रोल नंबर के ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
वहीं, सीबीएसई रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने के साथ ही डिजिलॉकर पर छात्रों की मार्कशीट भी शेयर करता है। इसके लिए सीबीएसई रोल नंबर की आवश्यकता नहीं है और छात्र अपने आधार कार्ड नंबर और उस मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही, पिछले साल बोर्ड ने फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम भी पेश किया था, छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में डिजिलॉकर पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, सीबीएसई छात्रों को नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियों के आधार पर भी अपना परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक सुविधा दे सकता है। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!