Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 3 जिलों में CBI की छापामारी: जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती से जुड़े मामले में कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती से जुड़े मामले में CBI ने मंगलवार को देशभर में 33 स्थानों पर छापेमारी की। इनमें हरियाणा के 3 जिलों में भी कार्रवाई जारी है। रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित CA अजय कुमार आयरन के अलावा करनाल के सेक्टर-9 स्थित कोठी नंबर 1694 में रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार महेन्द्रगढ़ जिले में भी सीबीआई की कार्रवाई चल रही है।

सुबह 7 बजे ही CBI की टीमों ने सभी ठिकानों पर दस्तक दे दी। रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित CA अजय कुमार आयरन की कोठी पर छापामारी की। रेवाड़ी में CBI की 6 सदस्यों की टीम पहुंची, जहां रिकॉर्ड और दस्तावेजों को खंगाला गया। रेवाड़ी में आठ घंटे चली रेड में CBI की टीम ने सीए का लेपटॉप, कई सारी फाइलें जब्त करने के बाद टीम रेवाड़ी से रवाना हो गई।

मार्च 2022 में जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। मामला CBI तक पहुंचा। जांच पड़ताल करते हुए CBI ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और हरियाणा के 3 जिलों रेवाड़ी, करनाल और महेन्द्रगढ़ सहित 33 स्थानों पर सुबह सवेरे एक साथ रेड की।

Exit mobile version