Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोर को रंगे हाथो पकड़ा : चोरी करने के इरादे से आया था मकान मालिक ने किया पुलिस के हवाले

रोहतक के सलारा मोहल्ला में चोरी करने के लिए घर में घुसे युवक को मालिक ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना बीती देर रात रात की है, जब सभी घर पर सो रहे थे और आरोपी घर में घुस आया। जब सामान की आवाज सुनी तो मकान मालिक उठा और घर की तलाशी ले रहे युवक को धर दबोचा। मामले की सूचना देकर पुलिस को भी मौके पर बुलाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।रोहतक के सलारा मोहल्ला निवासी विपिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात को करीब डेढ़ बजे अपने मकान पर सो रहा था। इसी दौरान साथ वाले कमरे से सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आंख खुली तो दूसरे कमरे में जाकर देखा। जहां एक युवक घुसकर कमरे की तलाशी ले रहा था। विपिन को देखकर आरोपी युवक वहां से भागने लगा, लेकिन फिसलकर गिरने के कारण उसे धर दबोचा।

आरोपी ने बाद में फिर भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहीं, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विपिन ने बताया कि 11 जुलाई को भी उनके घर पर चोरी हुई थी। कोई अज्ञात चोर घर से मोबाइल, नकदी से भरा पर्स व अन्य समान चोरी कर ले गया था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। अभी तक उक्त मामले में चोरी का आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस चौकी किला रोड के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि मकान मालिक ने ही आरोपी को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी अरुण उर्फ गंजा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।

Exit mobile version