Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अवैध हथियारों की धरपकड़: अवैध हथियार सहित आरोपी चढा पुलिस के हत्थे, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

सोनीपत 17 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक सोनीपत श्री राहुल शर्मा ने अपने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना एवं यूनिट प्रभारियों को अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिये है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुये जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी योगेश पत्र महेन्द्र निवासी गंगाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि थाना सदर गोहाना में नियुक्त मुख्य सिपाही पवन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में गांव बिचपडी की सीमा में मौजूद था कि इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान आरोपी योगेश पत्र महेन्द्र निवासी गंगाना के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल मिला। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

अनुसंधान टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि इस अवैध हथियार को गौरीपुर मोड यू0पी0 से दो हजार रूपये में खरीदकर लाया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version