जींद में एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे और उसकी मां को टीचर व सहपाठी के पिता और चाचा ने जाति सूचक गालियां दी। आरोपियों ने बच्चे को फोन कर के उसकी मां के साथ रेप करने, न्यूड करने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद के हकीकत नगर की एक महिला ने बताया कि उसका बच्चा निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। इसी स्कूल में जीवांश नाम का लड़का उसके बेटे का सहपाठी है। दोनों बच्चों के बीच आपस में फोन पर कुछ कहासुनी हो गई थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जीवांश के पिता विकास व उसके चाचा दीपक शर्मा ने उसके बेटे के पास फोन किया। फोन पर उसके बेटे को गंदी और जातिसूचक गालियां दी। बेटे को धमकी देते हुए आरोपियों ने कहा कि उसकी मां के साथ रेप कर देंगे, उसे न्यूड करने की धमकी दी। साथ ही बच्चे को उसके पिता को नौकरी से हटवाने, जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने कहा कि पिछले तीन साल से आरोपी उसके बेटे को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। क्राइस्ट राजा कान्वेंट स्कूल में एक शिक्षक भी उसके बेटे को बहुत परेशान करता है । शिकायतकर्ता ने कहा कि शिक्षक के साथ दीपक शर्मा की जान-पहचान है। विकास व दीपक शर्मा स्कूल के बाहर खड़े होकर उसके बच्चे को परेशान करते थे। वह उसका वीडियो बनाता था। शहर थाना में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया हैंI

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!