Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बंद मकान में नगदी चोरी, शादी में गया था परिवार: घर लौटे तो बिखरा मिला सामान

रोहतक के गांव लाढौत निवासी प्रवीण ने सदर थाने में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका परिवार महम शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जो दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया। वहीं रात को करीब 7 बजे शादी समारोह से वापस घर आया। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि उनके मकान का दरवाजा खुला था।

उन्होंने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि बेड का सामान बिखरा हुआ था। वहीं शक के आधार पर बेड को चेक किया, तो बेड में कपड़ों के नीचे रखे 1 लाख 65 हजार रुपए नहीं मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर रुपए चोरी किए गए हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version