Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सैनिक के घर से नकदी-सामान चोरी:छुट्टी से लौटने पर टूटे मिले ताले, बिखरा मिला सारा सामान

रोहतक जिले के महम क्षेत्र के गांव निंदाना में एक सैनिक के घर में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। सैनिक सुनील के घर से एक लाख पांच हजार रुपए की नकदी समेत दैनिक जरूरत का सामान चोरी हो गया। घटना तब हुई, जब सैनिक अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सैनिक सुनील पिछले महीने छुट्टी पर घर आए थे। दो दिन पहले वह रिश्तेदारों से मिलने गए और जब आज वापस लौटे, तो उनके मकान के ताले टूटे हुए मिले। जब उन्होंने घर की जांच की, तो पाया कि एक लाख पांच हजार रुपए की नकदी के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत का कई सामान गायब था।

सैनिक सुनील ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Exit mobile version