रोहतक में बाइक सवार बदमाशों ने दो जगहों पर झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। पहली घटना भिवानी रोड पर टी-पॉइंट की है। जहां पर मोटरसाइकिल बदमाशों ने झपटा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं मोटरसाइकिल सवार महिला बैंक कर्मचारी के गले से सोने की चेन भी तोड़ ले गए।

गांव लाहली निवासी धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने रोहतक के हिसारा रोड पर स्पेयर पार्ट की दुकान की हुई है। वे शुक्रवार को भिवानी रोड पर टी-पॉइंट के आगे चल रहे थे। इस दौरान उनका फोन आया हुआ था और वे बातचीत कर रहा था। इस बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए।

मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों ने पीछे से मोबाइल फोन छीन लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। धीरज ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ नहीं सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी हाल रोहतक की झंग कॉलोनी निवासी सोमलता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बैंक में कर्मचारी हैं। वे शुक्रवार देर शाम को घर से दुकान पर घरेलू सामान लेने गई थी। जब वह वापस आ रही थी तो वृधमान पार्क के कौने पर पहुंची तो पीछ से दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दोनों युवकों ने झपटा मारकर सोमलता के गले से तोड़ ली। सोने की चेन लेकर आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!