Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आचार संहिता उल्लंघन का मामलाः हरियाणा के परिवहन मंत्री को ECI का नोटिस…रक्षा बंधन पर बांटे गिफ्ट

हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल को भारतीय चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। उन पर यह कार्रवाई आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर की गई शिकायत पर किया गया है। अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता लगे होने के बाद भी रक्षा बंधन पर राखी बांधने के नाम पर महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बैग, घड़ी और कपड़े बांटे हैं। एउक की तरफ से यह नोटिस अंबाला के डीसी की ओर से जारी किया गया है।

परिवहन मंत्री ने रक्षा बंधन में बांटे रिटर्न गिफ्ट में महिलाओं को अपनी फोटो लगा हुआ बैग दिया है। इस बैग में घड़ी, कपड़े, मिठाई आदि सामान रखा गया था। आयोग की तरफ से जारी नोटिस में लिखा है कि मंत्री की तरफ से इसकी कोई भी परमिशन नहीं ली गई थी। इस बैग के जरिए उन्होंने आचार संहिता लगे होने के बाद भी अपना चुनावी प्रचार किया है। आयोग की तरफ से लिखा है कि इस बैग के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Exit mobile version