Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक फिजियोथैरेपिस्ट का चरखी दादरी में शव मिलने का मामला:मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, कमला के संलिप्त होने की आशंका

रोहतक जिले की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में फिजियोथैरेपिस्ट जगदीप की चरखी दादरी में 7 फुट गहरे गड्ढे में शव मिलने के मामले में पकड़े गए 2 आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राजकरण सहित 2 लोग अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

सीआईए 1 इंचार्ज कुलदीप का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में फरार अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। मुख्य आरोपी राजकरण को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, राजकरण की पत्नी दीपा से भी मामले में पूछताछ की जा रही है।

मृतक जगदीप का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसके कारण तलाक का मामला में भी कोर्ट में विचाराधीन है। मृतक की पत्नी अपनी करीब 12 साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। जबकि जगदीप पिछले 3 साल से रोहतक की जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। दोनों के बीच विवाद के कारण ही जगदीप की नजदीकियां किराएदार की बेटी दीपा के साथ बढ़ी, जिसकी शादी चरखी दादरी के पैंतावास में हो रखी है।

हत्या के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी हरदीप व धर्मपाल को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जिनसे हत्या को लेकर कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी राजकरण व अमित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले में निरंतर छापेमारी कर रही है।

जगदीप का 24 दिसंबर को जनता कॉलोनी स्थित घर से ही अपहरण किया गया था। इस मामले में घर की मालकिन कमला, जो दीपा की मां है, उसके संलिप्त होने की आशंका भी जताई जा रही है। क्योंकि घर के अंदर से जगदीप को उठाया गया था। पुलिस हर एंगल से मामले में छानबीन कर रही है।

Exit mobile version