Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक विजय नगर निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने का मामलावारदात मे शामिल रहे दो आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने विजय नगर निवासी युवक पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियो को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि सतीश कुमार ने बताया कि विजय नगर निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रांरभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 09.05.2025 को नवीन अपने दोस्त लक्ष्य के साथ किसी निजी काम से बाजार के लिये निकला। राहुल में अन्य एक युवक ने रंजिश रखते हुए नवीन और लक्ष्य का रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों ने नवीन पर फ़ायर किए। एक गोली नवीन की कमर मे लगी व दूसरा फॉयर मिस हो गया। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौक़े से फ़रार हो गये।
मामले की जांच स.उप.नि जय कुमार द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.05.2025 को आरोपी अक्षित पुत्र जयभगवान निवासी सांघी व राहुल पुत्र चन्द्रफिल निवासी हाल विजय नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अक्षित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के ख़िलाफ़ हत्या के प्रयास के तहत थाना सदर, रोहतक में मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी गिरफ़्तार हो चुका है। आरोपी फ़िलहाल ज़मानत पर बाहर आया हुआ है।
 

Exit mobile version