रोहतक पुलिस की टीम ने सांपला निवासी युवक की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्दर सिंह ने बताया कि सांपला निवासी संदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 19.10.2025 को रात करीब 9 बजे संदीप अपने भाई प्रदीप के साथ घर पर था। प्रदीप अपने ताउ के लडके पवन के घर जाने की बोलकर घर से चला गया। संदीप को सूचना मिली की पवन ने प्रदीप पर ते“जघार हथियार से वार कर घा“यल कर दिया है। प्रदीप को घाय“ल अवस्था मे ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदीप को मृ“त घोषित कर दिया गया।
मामले की जांच पीएसआई नरेन्द्र द्वारा अमल में लाई गई।
दौरान जांच दिनांक 20.10.2025 को आरोपी पवन पुत्र तक़दीर निवासी सांपला को गिरफ़्तार किया गया है।

