Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लाठी-डंडो से पीटकर की गई हत्या का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने अजीत निवासी बिहरा की लाठी-डंडो से पीटकर की गई हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है|आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि दिनांक 03.08.2022 को रमोद निवासी गांव नवादा जिला सारन की शिकायत के आधार पर धारा 302/34 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमोद का भतीजा अजीत पुत्र सत्येन्द्र पिछले करीब 8-9 साल से नयाबास लुहारहेडी रोड पर संजय निवासी धुम्मनहेडा जिला नजफगढ दिल्ली की दुकान पर नौकरी करता था। रमोद अपने भतीजे के पास आता जाता रहता था। दिनांक 01.08.2022 को रमोद फैक्ट्री से जल्दी काम करके करीब 4.30 बजे अपने भतीजे अजीत से मिलने आ रहा था। रमोद ने देखा कि संजय की दुकान से थोडी दुर पहले अजीत को संजय, उसकी दुकान मे नौकर विकास व अन्य दो लडके अजीत को डंडो से बुरी तरह पीट रहे थे। रमोद डर के मारे वहा से भाग गया। दिनांक 03.08.2022 को रमोद को पता चला कि अजीत की मौत हो गई। अजीत के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनो के हवाले किया गया। लाठी-डंडो से पीटने पर लगी चोटो के कारण अजीत की मौत हो गई।

मामलें की जांच द्वारा उप.नि. अनुप द्वारा अमल में लाई गई। जाँच के दौरान दिनांक 04.08.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी संजय पुत्र भारत निवासी धुम्मनहेडा जिला नजफगढ दिल्ली व विकास पुत्र रामअवतार निवासी धनपुर जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version