Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांव फरमाना खास में स्थित शराब के ठेके पर फॉयरिंग करने का मामला,ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार


 
रोहतक पुलिस की टीम ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत गांव फरमाना खास में स्थित शराब के ठेके पर हुई फॉयरिंग की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गंगानगर निवासी मनीष की शिकायत के आधार पर थाना महम मे अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मनीष शराब ठेकेदार का काम करता है। मनीष के पास कई दिनों से अलग अलग नंबर कॉल से रंगदारी माँगने की कॉल आ रही थी। दिनांक 24.10.2025 को मनीष के पास कॉल आयी कि उसके फ़रमाना गाँव में स्थित शराब ठेके पर अज्ञात युवकों ने फ़ायरिंग की है।

मामले की जांच स.उप.नि. विनोद दलाल द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 14.11.2025 को आरोपी निशांत पुत्र अनिल निवासी फरमाना बादशाह को गिरफ्तार किया गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी-
निशांत पुत्र अनिल निवासी फरमाना बादशाह पुर
 
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 366 दिनांक 25.10.2025 धारा 109, 308(4), 351(3), 61(2), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना महम

Exit mobile version