Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक केगढी सापंला निवासी संतकुमार पर हुये जानलेवा हमले का मामला,वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने गढी सापंला निवासी संत कुमार पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सांपला उप. निरिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि गढी सांपला निवासी जितेन्द्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि जितेन्द्र के भाई संतकुमार का आपस मे कृष्ण के साथ पैसो का लेन देन था। दिनांक 05.04.2026 को संतकुमार के पास कृष्ण का फोन आया और कृष्ण व उसका भाई विनोद, भुपेन्द्र, बीरसैन, सुखबीर मलिक, दिनेश व अन्य करीब 10 युवक घर पर आये। और आपस मे कहा सुनी करने लगे। भुपेन्द्र ने अपनी पिस्तौल से जान से मारने की नियत से संतकुमार पर गोली चला दी। जो संतकुमार बाल बाल बच गये और जितेन्द्र के माथे पर कुछ अंश लगे।
मामले की जांच स.उप.नि बिजेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.04.2026 को आरोपी कृष्ण पुत्र महेन्द्र निवासी गढी सांपला को गिरफ्तार किया गया है वारदात मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपीः-
कृष्ण पुत्र महेन्द्र निवासी गढी सांपला रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 112 दिनांक 05.04.2026 धारा 109(1),115(2),190, 191(3),333, 351(3),) बीएनएस एवम् 25/27 आर्मस एक्ट थाना सांपला

Exit mobile version