रोहतक पुलिस की टीम ने नेहरु कालोनी निवासी आशीष पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी रोहतक ने बताया कि नेहरु कालोनी निवासी आशीष की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि आशीष दिनांक 20.04.2026 को जनता कालोनी मे शिवर की सफाई के लिए आया हुआ था। तथी स्कुटी पर स्वार होकर तीन लडके जिनमे से एक गढी मौहल्ला निवासी काबिया ने आशीष की पीठ पर जान से मारने की नियत से चाकु घोप दिया।
मामले की जांच उप.नि. रमेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 21.04.2026 को आरोपी अमीत उर्फ टाईगर पुत्र संजय वासी रामलीला पडाव रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वारदात का खुलासा
जाँच में सामने आया कि आशीष की अमित उर्फ टाईगर के साथ कई दिन पहले कहासुनी हो गई थी इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1 अमीत उर्फ टाईगर पुत्र संजय वासी रामलीला पडाव रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 151 दिनांक 21.04.2026 धारा 61(2) 109(1), 3(5) बीएनएस एवम शस्त्र अधिनियम थाना शिवाजी कालोनी
