Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे ऑनलाइन टिकट बुक करने के नाम पर 67 हजार रुपये की ठगी करने का मामलावारदात मे शामिल रहे विदेशी आरोपी समेत तीन गिरफ्तारआरोपियो से 9 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड बरामद


रोहतक पुलिस की टीम ने ऑनलाइन टिकट बुक करने के नाम पर हुई 67 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे रहे विदेशी आरोपी समेत तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि  सेक्टर-36 सनसिटी निवासी सुमित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 21.05.2025 को सुमित ने फेसबुक पर ऑनलाइन एयर टिकट बुक करवाने का विज्ञापन देखा। सुमित ने दिये गये मोबाइल नम्बर पर कोची की टिकट बुक कराने के लिये फोन किया। युवक ने टिकट बुक करने के नाम पर सुमित से 38500/- व 28500/- रुपये ट्रांस्फ़र करवा लिए। सुमित ने फन किया तो मोबाइल फ़ोन बंद मिला।
मामले की जांच स.उप.नि विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच आरोपी राहुल पुत्र रामसिंह निवासी दक्षिण दिल्ली, विशाल पुत्र गोपी निवासी दक्षिण दिल्ली व विदेशी आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से 09 मोबाइल फोन व 10 एटीएम कार्ड बरामद हुये है।
 
गिरफ्तार आरोपी-
1.राहुल पुत्र रामसिंह निवासी दक्षिण दिल्ली
2.विदेशी आरोपी
3.विशाल पुत्र गोपी निवासी दक्षिण दिल्ली
अभियोग संख्या:-
अभियोग संख्या 160 दिनांक 26.05.2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 238 बीएनएस थाना अर्बन एस्टेट

Exit mobile version