Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में खुद को बीमा पॉलिसी का अधिकारी बताकर 7 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का मामला,गिरोह मे शामिल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस ने खुद को बीमा पॉलिसी की आधिकारी बताकर 7 लाख रुपये से ज्यादी की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे 6 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि टिटौली निवासी अनिल ने शिकायत दर्ज करायी जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि अनिल ने पीएनबी बैंक के माध्यम से मैटलाइफ की दो बीमा पॉलिसी करवा रखी है। पॉलिसी पूरी होने पर सन् 2026 मे अनिल को पूरे रुपये मिलने थे। माह जून 2024 मे अनिल के पास फोन आया जिसने अपना नाम आनंद बताते हुये लोकपाल बीमा कार्यालय (जीबीआईसी) का कर्मचारी बताया। आनंद ने अनिल को बताया कि उनकी कम्पनी मैटलाइफ कम्पनी से उपर है। युवक ने अनिल को पॉलिसी आईडी बतायी। आनंद ने अनिल को बताया कि उसकी बीमा पॉलिसी मे पॉलिसी एजेंट ने अपनी आईडी लगाई हुई है जिस कारण उस 2026 मे बीमा पॉलिसी की कोई राशि नही मिलेगी। युवक ने अनिल को आईडी बदलवाने बारे कहकर अनिल से सारे डॉक्यूमेंट व्हाटसअप के जरिये मंगवा लिये। अनिल ने 50 हजार रुपये फीस के नाम पर उनके दिये हुये खाते मे ट्रांसफर कर स्क्रीनशॉट भेज दिये। अनिल से दिनांक 11.07.2024 को 99 हजार रुपये फीस के नाम से दोबारा से ट्रांसफर करवा लिये। अनिल के पास एक महिला ने फोन कर कहा कि बीमा पॉलिसी के रुपयो मे टैक्स लगेगा। महिला ने कहा कि उसे टैक्स के रुपये भरने पर पॉलिसी के रुपये समय से पहले मिल जायेगे और ना जमा करने पर पॉलिसी के रुपये नही मिलेगे। अनिल से कुल 7 लाख 27 हजार 252 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। अनिल को शक होने पर अनिल मैटलाइफ बीमा पॉलिसी मे जाकर पता किया तो सामने आया कि अनिल के साथ धोखाधडी हुई है।

मामले की जांच स.उप.नि. संदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 20.11.2024 को आरोपी अजय पुत्र सतपाल निवासी बैंक कॉलोनी रोडमडोली, दिल्ली व मुर्तजा पुत्र हारुन निवास गांव इद्रिस्पुर हाल इकबाल कॉलोनी गाजियाबाद, दिनांक 22.11.2024 को प्रदीप पुत्र लोकमन निवासी भागीरथी विहार, गोकल पुर दिल्ली हाल किरायेदार नजदीक पाइप्लाइन चौक, राहुल गार्डन, जिला गाजियाबाद उतरप्रदेश, मोहम्मद पुत्र अलाऊदीन निवासी पंजीपुर नंगला पटवारी जिला अलीगढ़ उतरप्रदेश, रवि पुत्र सुरेन्द्र निवासी मॉडल टाउन, करनाल हाल किरायेदार शालीमार गार्डन एक्सटेन्सन 2, गाजियाबाद, उतरप्रदेश व लखमी चंद उर्फ रवि त्यागी पुत्र राजेश निवासी जोहरिपुर, दिल्ली हाल किरायेदार शालीमार गार्डन, एक्सटन्सन -2 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। दौरान जाँच आरोपियो से वारदात में प्रयुक्त चेक बुक, एटीएम कार्ड व मोबाइल फ़ोन बरामद किये गये है। आरोपी अजय व मुर्तज़ा को अदालत के आदेश पर 4 दिन व बाकी चारो आरोपियो को भी चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पूछताछ की गई। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियो को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. अजय पुत्र सतपाल निवासी बैंक कॉलोनी रोडमडोली, दिल्ली
  2. मुर्तजा पुत्र हारुन निवास गांव इद्रिस्पुर हाल इकबाल कॉलोनी गाजियाबाद
  3. प्रदीप पुत्र लोकमन निवासी भागीरथी विहार, गोकल पुर दिल्ली हाल किरायेदार नजदीक पाइप्लाइन चौक, राहुल गार्डन, जिला गाजियाबाद उतरप्रदेश
  4. मोहम्मद पुत्र अलाऊदीन निवासी पंजीपुर नंगला पटवारी जिला अलीगढ़ उतरप्रदेश
  5. रवि पुत्र सुरेन्द्र निवासी मॉडल टाउन, करनाल हाल किरायेदार शालीमार गार्डन एक्सटेन्सन 2, गाजियाबाद, उतरप्रदेश
  6. लखमी चंद उर्फ रवि त्यागी पुत्र राजेश निवासी जोहरिपुर, दिल्ली हाल किरायेदार शालीमार गार्डन, एक्सटन्सन -2 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

Exit mobile version