रोहतक पुलिस ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर रुपये छीनने की वारदात मे त्वरित कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को शिनाख़्त परेड के लिए जेल भेज गया है। वारदात में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के आज सफलतापूर्वक शिनाख़्त परेड हो गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि दिनांक 07.06.2025 को गोपाल कॉलोनी निवासी पुनीत की शिकायत के आधार पर थाना शहर रोहतक मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि पुनीत ने कबाड़ी मार्केट मे स्टील की दुकान कर रखी है। समय दोपहर करीब 2:20 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक मुंह पर कपडा बांधकर हथियारो सहित दुकान पर आये। एक युवक देसी कट्टा व एक अपने हाथ मे चाकू/छुरी लिये हुये था। युवक ने पुनीत के उपर देसी कट्टा तान दिया व दूसरा युवक दुकान के गल्ले से पैसे निकालने लगा। पुनीत ने युवक के साथ हाथापाई की व देसी कट्टे से गोली निकल कर नीचे गिर गई। दूसरे युवक ने छुरी से पुनीत पर हमला कर दिया और दुकान से भागने लगा। पुनीत ने गल्ले से रुपये निकाल रहे दूसरे युवक को पकडने की कोशिश की। अन्य व्यक्ति ने युवक को पकडने की कोशिश की तो युवक छुरी से हमला कर मौके से फरार हो गये।

वारदात के गंभीरता को देखते हुए वारदात को हल करने के लिए सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी कुलदीप सिंह, प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार व प्रभारी थाना शहर रोहतक उप.नि. राजकुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया है। दौरने जाच दिनांक 09.06.2025 को 2 आरोपियों को व दिनांक 10.06.2025 को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल सभी आरोपी अदालत के आदेश पर जिला जेल में बंद है। आरोपियों को जल्द ही पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा।

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 234दिनांक 07.06.2024 धारा 309(6), 309(5), 312, 3 (5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना शहर रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!