Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मऊ में PM मोदी की फोटो पर कथित तंत्र-मंत्र का मामला, दोहरीघाट थाने में मुकदमा दर्ज

मऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तंत्र-मंत्र वाली फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जनपद मऊ के थाना दोहरीघाट में मुकदमा दर्ज किया गया है.

इस प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तंत्र-मंत्र वाली फोटो से संबंधित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के प्रकरण में थाना दोहरीघाट पर मुक़दमा अपराध संख्या 243/26 दर्ज किया गया है. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध धारा 353(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है.

पुलिस के अनुसार, प्रकरण की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि वायरल फोटो में पीएम मोदी की फोटो के साथ तंत्र-मंत्र क्रिया हुई है. उसमें नारियल-नीबू आदि लगाया हुआ है. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है.

इस प्रकरण को लेकर घोसी क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के मामले में थाना दोहरीघाट में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है.

मामले की पुलिस विवेचना कर रही है. और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस फोटो के साथ उस नारियल-नीबू और अन्य पूजा सामग्री है. इसको लोग तंत्र-मंत्र से जोड़ रहे हैं.

फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रकरण में जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

Exit mobile version