Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना रोड पर मां-बेटी को कार ने रौंदा: बच्ची की मौके पर ही मौत, महिला गंभीर

गोहाना रोड पर निडाना गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला और उसकी 6 साल की बेटी को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और मां की हालत गंभीर है। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निडाना के सुनील की पत्नी पिंकी ने पुलिस को बताया कि वह बेटी आरजू (6) के साथ दूध लेकर घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय गांव ढिगाना की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने मां-बेटी को जींद के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आरजू को मृत घोषित कर दिया और पिंकी का इलाज चल रहा है।

जुलाना थाना पुलिस ने पिंकी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है

Exit mobile version