Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के लाखन माजरागुरुद्वारा श्री मंजी साहिब पातशाही 9वी में कार सेवा लंगर हाल शुरू किया गया

आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब पातशाही 9वी लाखन माजरा रोहतक में कार सेवा लंगर हाल शुरू किया गया है।आज मीडिया बातचीत में सरदार हरभजन सिंह राठौर ने बताया की यह माँग रोहतक व आसपास की संगतों की 50 साल से माँग थी कि यहां जो एक पवित्र सरोवर था उस में कई सालों से गावों के पशु नहाते है गावों का मल मूत उस पवित्र सरोवर में डालना सुरु कर दिया था संगतो की श्रद्धा घट गयी। गुरुद्वारा साहिब में मासिक प्रोग्राम पूर्णिमा हरियाणा के साथ दिल्ली,राजस्थान,पंजाब की संगत हर महीने आती है।पूर्णिमा के दिन यहां पर बहुत ज़्यादा तादाद में संगत हाज़िरी भर्ती है।लंगर हाल ना होने की वजह से संगतों को बहुत परेशानी होती थी। जोकि आज ये माँग पूरी हुई है।जिसकी शुरुआत आज होने जा रहीं है।

इसके साथ ही रोहतक प्रशासन द्वारा व हरियाणा सरकार के सहयोग से गुरुद्वारे श्री मंजी साहिब लाखन माजरा के नज़दीक सरोवर की पानी के निकासी के लिए मार्च महीने में 76 लाख रुपये की ग्रांट दी थी।

जोकि अब पाइप लाइन डाल के पानी की निकासी की जा रही है संत महापुरुष बाबा बचन सिंह जी द्वारा लंगर हॉल की कार सेवा शुरू की गई।

उपास्थित बाबा महेंद्र सिंह पेहवा वाले, बाबा लकखा सिंह जी,बाबा पाला जी,बाबा रशपाल सिंह जी,हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिन्दर सिंह असंध HSGMC महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह मंडेबर, public good welfare society के प्रधान व पूर्व सीनियर मेंबर हरभजन सिंह राठौर, पूर्व मेंबर सुदर्शन सिंह ग्वाडी, मेंबर अजब सिंह, गुरजिन्दर सिंह ,अज़ेब सिंह निम्नाबाद , निर्मल सिंह जर्मनी व अन्य गणमान्य लोगों ने गुरूद्वारा में अरदास करके कार सेवा आरंभ की।

Exit mobile version