बीकानेर में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. घटना बीकानेर से 100 किमी दूर महाजन थाना इलाके की है. सभी मृतक कार में सवार थे. सभी मृतक हरियाणा के डबवाली के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि पंजाब के डबवाली से बीकानेर जा रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. इससे कार सवार लोग चपेट में आ गए। दो यात्री कार से उछलकर सड़क पर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार को काटकर शवों को निकाला गया।

महाजन SHO कश्यप सिंह ने बताया- डबवाली से कार में महिलाओं और बच्चों समेत छह लोग बीकानेर जा रहे थे। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को काटकर बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक लड़की की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. इस हादसे में हरियाणा के डबवाली का पूरा परिवार खत्म हो गया. मृतकों में नीरज कुमार, सुनयना, नीरज के पिता शिव कुमार, मां आरती, बेटा डुग्गू, बेटी भूमिका शामिल हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!