कैथल में रविवार (3 नवंबर) शाम को पाई गांव के पास कार और स्कूटी की टक्कर में बाप-बेटी की मौत हो गई। हादसे में कार सवार 4 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान बलिंद्र (25) और हिमांशी (2) के रूप में हुई है। रात को दोनों को रोहतक PGI से चंडीगढ़ PGI के लिए रेफर किया गया था।
रास्ते में हिमांशी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता बलिंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुंडरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुंडरी थाना के SI दीपक सिंह ने बताया कि कार सवार भाई दूज पर धोक मारकर अपने घर लौट रहे थे। कार में सवार 4 लोगों को भी चोटें आई हैं। ट्रैक्टर सामने आने के कारण ड्राइवर ने कार को रॉन्ग साइड पर कर लिया था। तभी अचानक स्कूटी से टक्कर हो गई। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
