Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जींद में हाईवे पर कार पलटी:2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल; लोगों ने गाड़ी सीधी करके तीनों को बाहर निकाला

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में कार पलटने से 2 युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर घायल है, जो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसा उझाना बस अड्डे के पास हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दी दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गांव घासो निवासी सोनू और रोहित के रूप में हुई है। वहीं घासो खुर्द निवासी प्रदीप घायल हुआ है। रविवार रात को 9 से साढ़े 9 बजे के बीच पंजाब से नरवाना जाते समय बैलेंस बिगड़ने से कार उझाना के पास पलट गई।

बताया जा रहा है कि लोगों ने किसी तरह कार को सीधे करके अंदर से तीनों युवकों को निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रोहित और सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप का उपचार चल रहा है। दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

Exit mobile version