Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक स्थित सनसिटी में पलटी कार; स्टूडेंट्स रात को खाना खाने गए थे, एक छात्रा की मौत; अन्य 2 घायल

रोहतक स्थित सनसिटी में शुक्रवार रात को फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण कार में सवार एक छात्रा की मौत हो गई और दूसरा छात्र घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब वे कार में सवार होकर खाना खाने गए हुए थे। इस बीच रास्ते में कार पलट गई।

मृतक छात्रा की पहचान दिल्ली के सेक्टर-8 निवासी स्मृति पांडे के रूप में हुई है। जो पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विज्युअल आर्ट (सुपवा) की छात्रा है। पढ़ाई के चलते वह दिल्ली से रोहतक आई हुई थी। शुक्रवार रात को जब वह कार में अपने साथी के साथ जा रही थी तो रोहतक की सनसिटी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार पलटने के कारण उसमें सवार दोनों स्टूडेंट को गंभीर चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने स्मृति को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सुचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

अर्बन एस्टेट पुलिस थाना प्रभारी दिलबाग ने बताया कि मृतक छात्रा के परिवार वालों को बुलाया गया है। उनके बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच करेगी।

Exit mobile version