रोहतक के गांव नांदल निवासी सतीश कुमार ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसका भतीजा प्रदीप करीब 32 साल का किसान है। प्रदीप के दो बच्चे (बड़ी बेटी अवनी करीब 5 साल और छोटा बेटा युग करीब 3 साल) हैं।
शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने दोस्त अमित कौशिक के साथ मोटरसाइकिल पर लाखनमाजरा से रोहतक जा रहा था। इसी दौरान जींद की तरफ से एक कार आई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि कार की टक्कर लगने से दोनों दोस्त घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लेकर जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया और उसके दोस्त अमित कौशिक का उपचार जारी है।
वहीं कार चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के चाचा के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

