रोहतक: सेक्टर-3 में गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे कार लूट की वारदात हुई। 3 बाईक सवार बदमाशों ने बाइक अड़ा गाड़ी को सेक्टर-3 के रोड पर रूकवाया। फिर गन पॉइंट पर एंडेवर गाड़ी में मौजूद प्रॉपर्टी डीलर अजय पंवार के बेटे और ड्राइवर को अगवा कर दोनों को उन्ही की गाड़ी में गोहाना रोड पर ले गए। मकड़ौली टोल के पास दोनों को गाड़ी से उतार दिया और एंडेवर लेकर भाग गए। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने अपने परिवार को इस वारदात की जानकारी दी।
मामले में रोहतक पुलिस की सीआईए, थाना सदर और अर्बन एस्टेट थाना की पुलिस जांच कर रही हैं। आधी रात के करीब पुलिस ने टोल प्लाजा और सेक्टर-3 के कुछ मकानों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। गाड़ी की लोकेशन गोहाना की ट्रेस हो रही है। तीन टीमें रात में ही दबिश के लिए वहां निकल गई थी।
